कंवरावास व बंनेडिया चारनान में बीसलपुर योजना की जारही पेजयल पाइप लान के बार बार क्षतिग्रस्त कर देने से एक ओर जहां पानी व्यर्थ बहता है वही गांवों में पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा, सत्यनारायण सैन, सुरेश, महावीर, भगवान, राम प्रसाद बैरवा, शंकरलाल बैरवा आदि ने बताया कि बोटूंदा रोड निर्माण के दौरान सालग्यावास गांव के पास कंवरावास की बीसलपुर पेयजल पाइप लाइन फिर से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे ग्राम कंवरावास, बनेडिया एवं चंदपुरा गांवों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टोडारायसिंह-बोटूंदा रोड निर्माण का कार्य पीडब्लूडी द्वारा करवाया जा रहा है। कार्य के दौरान यह लाइन बार बार क्षतिग्रस्त हो रही है। जिसे बार बार दुरूस्त तो कर दिया जाता है लेकिन फिर से तोड दी जाती है। ऐसी समस्या 5-7 दिन से चल रही है। इस संदर्भ में पीडब्लूडी के अधिकारी सुध नहीं लेने से ग्राम वासियों में भारी रोष है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bisalpur drinking water line damaged due to Toda-Botunda road work
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top