काॅलेज शिक्षा निदेशालय ने यूनिर्सिटी की ओर से हाेने वाली यूजी पीजी एवं सेमेस्टर की परीक्षाओं के संबंध में गाइड लाइन जारी की है। काॅलेज प्रशासन काे निर्देश दिए हैं कि कानून व्यवस्था के लिए प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियाें से संपर्क बनाए रखें।

काॅलेज में जिन अधिकारियाें एवं कर्मचारियाें के पुत्र, पुत्री, भाई-बहन, भतीजा, भतीजी एवं अन्य निकट संबंधी परीक्षा केंद्र परीक्षा दे रहे हाे ताे संबंधित काे परीक्षा के पेपर व्यवस्था समिति में नहीं लगाया जाए तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की इनविजीलेटर ड्यूटी संबंधित की परीक्षा कक्ष में नहीं लगाई जाए।

इनविजीलेटर की जरूरत हाे ताे स्कूल शिक्षकाें का सहयाेग लिया जा सकता है। इसके अलावा पिछले पांच साल में रिटायर्ड लेक्चरर, प्रयाेगशाला सहायकाें, मंत्रालयिक कर्मचारियाें काे भी परीक्षा में लगाया जा सकता है। रेगुलर एवं प्राइवेट स्टूडेंट्स काे इसमें किसी भी तरह का दायित्व नहीं दिया जाए। प्रिंसिपल एवं कार्यवाहक प्रिंसिपल निदेशक की परमिशन के बगैर मुख्यालय नहीं छाेड़ेगें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top