काेराेना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस मुख्यालय में गत दाे दिन में 31 अधिकारी और कर्मचारी काेरेाना पाॅजिटिव आने के बाद शुक्रवार दाेपहर बाद मुख्यालय के सभी आफिस बंद कर दिए गए। साथ ही पीएचक्यू काे अगले दाे दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इन दाे दिन में पूरी बिल्डिंग काे सेनेटाइज्ड किया जाएगा। इसके बाद साेमवार काे पीएचक्यू आने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारियाें का टेस्ट करवाया जाएगा।
जिनकी रिपाेर्ट आने के बाद ही वे मुख्यालय में आ सकेंगे। जांच में काेई पाॅजिटिव आता है ताे उनके संपर्क में आने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी क्वारेंटाइन हाेंगे। हालांकि पीएचक्यू शनिवार व रविवार का अवकाश हाेता है मगर शनिवार काे कई अधिकारी व कर्मचारी पेंडिंग काम पूरा करने के लिए आते हैं।ऐसे में अब दाे दिन पीएचक्यू पूरी तरह से बंद रहेगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लाॅ एडं आर्डर साैरभ श्रीवास्तव ने इस संबंध में शुक्रवार काे अादेश जारी किए। पुलिस मुख्यालय में सात साै से अधिक अधिकारी व कर्मचारी हैं। एेसे में साेमवार काे इन सभी का काेरेाना टेस्ट हाेगा। जांच रिपाेर्ट के बाद ही मुख्यालय में प्रवेश कर सकेंगे।
मुख्यालय की पांचवी मंजिल पर 23 कर्मचारी आ गए पाॅजिटिव
बुधवार काे मुख्यालय के तीन चार जवानाें के काेराेना लक्षण दिखने पर इनकी जांच करवाई। जांच रिपाेर्ट गुरुवार काे आई। जिसमें आठ हैड कांस्टेबल व एएसआई काेराेना संक्रमित निकले। इसके बाद गुरुवार काे ही
पांचवी मंजिल पर 150 जवानाें व अधिकारियाें की जांच करवाई। जिसमें 23 लाेगाें की काेराेना रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। जिन 150 जवानाें व अधिकारियाें की जांच करवाई गई है उनमें भी सभी की रिपाेर्ट नहीं आई है। पांचवी मंजिल पर आईरएसी अाफिस में काेराेना के 17 पाॅजिटिव, प्लानिंग एडं वेलफेयर में चार, इंटेलीजेस में संक्रमित आए हैं। साथ ही एडीजी हैडक्वार्टर भूपेन्द्र दक काेराेना संक्रमित हुए हैं। कुछ दिन पहले एडीजी
हैडक्वार्टर के अाफिस में कुछ जवान काेराेना संक्रमित हुए थे। इसके बाद एडीजी ने काेराेना लक्षण अाने पर जांच करवाई थी। इसी तरह से अारएसी कार्यालय में कुछ दिन पहले डीआईजी आरएसी के आफिस में जवान संक्रमित अाए थे। जिस पर बुधवार काे अारएएसी के अन्य जवानाें की जांच करवाई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें