राजस्थान के सियासी संकट के दौरान यहां क्राइसिस मैनेजमेंट टीम का हिस्सा रहे कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। शुक्रवार को एआईसीसी ने कांग्रेस में बड़े फेरबदल किए। बाड़ाबंदी के दौरान पूरे समय राजस्थान में ही रहे रणदीप सुरजेवाला को बड़ा फायदा मिला है। सुरजेवाला अब कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देने वाली उच्च स्तरीय छह सदस्यीय विशेष समिति का हिस्सा बनाए गए हैं।
इसके अलावा उन्हें कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है।अजय माकन को राजस्थान का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। हालांकि इससे घोषणा पिछले महीने ही हो चुकी थी। उन्हें अविनाश पांडे की जगह राजस्थान का प्रभारी महासचिव बनाया गया था। बाड़ाबंदी के दाैरान माकन राजस्थान में ही रहे थे और यहां उन्हाेंने लगातार विधायकाें से चर्चाएं भी की थी।
इनके अलावा राजस्थान के सह प्रभारी विवेक बंसल का भी प्रमोशन किया गया है। बंसल को राजस्थान से हटाकर अब हरियाणा का इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व सह प्रभारी देवेंद्र यादव को भी उत्तरखंड का इंचार्ज बनाया गया है। यादव भी बाड़ाबंदी के दौरान राजस्थान की क्राइसिस मैनेजमेंट टीम का हिस्सा था।
एक गुट की नाराजगी थी बंसल से
हालांकि बंसल को हटाने के पीछे कांग्रेस के एक गुट की नाराजगी भी बताई जाती है। पूर्व प्रभारी अविनाश पांडे व सह प्रभारी विवेक बंसल दोनों को ही राजस्थान से हटाने की मांग भी उठी थी।
जितेंद्र को असम, प्रियंका को यूपी का प्रभार
मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश, हरीश रावत को पंजाब की, ओमान चांडी को आंध्र प्रदेश,तारीक अनवर को केरल और लक्षद्वीप ,जितेंद्र सिंह को असम, अजय माकन को राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा जितिन प्रसाद को पश्चिम बंगाल,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का प्रभारी बनाया है। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें