चांदपोल से बड़ी चौपड़ के बीच मेट्रो का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 6 साल 11 माह बाद 20 सितंबर से परकोटे के लोगों के लिए मेट्रो शुरू होने जा रही है। इसका इनॉग्रेशन सीएम अशोक गहलोत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बड़ी चौपड़ से करेंगे। इस मौके पर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल भी मौजूद रहेंगे। 20 सितंबर की तारीख तो निर्धारित हो गई है, लेकिन समय निर्धारित नहीं हुआ है। ट्रेन बड़ी चौपड़ से
मानसरोवर के लिए रवाना होगी। इनॉग्रेशन के दिन बड़ी चौपड़ पर कोरोना की वजह से खास लोगों, राजनेताओं, कर्मचारी-अफसरों और कुछ मीडियाकर्मियों की एंट्री होगी। बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के बीच मेट्रो चलने के बाद मेट्रो की दूरी 11.3 किमी की हो जाएगी। यह सफर मेट्रो 26 मिनट में तय करेगी। एक ट्रेन को आने-जाने में 52 मिनट लगेंगे। चौपड़ से मानसरोवर के बीच मेट्रो चलने में 3149 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें