चित्तौड़गढ़ | महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान को बैरवा शक्ति संगठन के युवाओं ने गाजरघास और कंटीले पौधों से मुक्त बनाने का अभियान प्रारंभ किया। युवाओं ने रविवार को इस सात दिवसीय अभियान के तहत श्रमदान कर महाविद्यालय के बास्केटबाॅल खेल मैदान से गाजरघास व कंटीले पौधों को उखाड़कर सफाई की। संगठन के महामंत्री मनोज बैरवा ने बताया कि महाविद्यालय के खैल मैदान में

चारों तरफ गाजरघास उग गई है। जिसके सम्पर्क में आने से डरमेटाइटिस, एग्जिमा, एलर्जी, बुखार, दमा व नजला जैसी घातक बीमारियां होती है, जो कि मैदान में खेलने वाले बच्चों और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसे ध्यान में रखते हुए बैरवा युवा शक्ति संगठन ने इस मैदान को गाजर घास मुक्त बनाने का अभियान छेड़ा। रविवार सुबह छह बजे से युवाओं ने गाजरघास को जड़ से उखाड़ व कंटीलें पेड़-पौधों को

काटकर मैदान की सफाई की, जिसे वहां सुबह भ्रमण कर रहे डाॅ. दिनेश कांठेड़, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, शिक्षकों सहित वृद्धजनों ने सराहा। संगठन के मुकेश बैरवा, कुसुम कांत जारवाल, संदीप बेनवाल, कपिल जोनवाल, दीपक बोर्या, राजेश बोर्या, लक्ष्मण रेगर, नवीन जोनवाल, नीतलेश बेनवाल, मुकेश जोनवाल, हर्षित जोनवाल, कमलेश बंशीवाल, विजेश बंशीवाल, पूरण बीका सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top