मंदिराें में दर्शन खुल गए। आवरी माता के दर्शन के लिए भक्ताें के पहुंंचने का क्रम भी शुरू हाे गया। रविवार काे भक्ताें की काफी भीड़ रही। मंदिर ट्रस्ट ने साेशल डिस्टेंस के लिए गाेल बनाए। दर्शन की जल्दी इतनी थी कि श्रद्धालु सोशल डिस्टेंस भी भूल गए। करीब 900 मीटर लंबी कतार में कहीं भी सोशल डिस्टेंस नजर नहीं आई। गाइड लाइन की पालना के लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया लेकिन सिर्फ चार जवान लगाए गए।
इससे भी नियमों की पालना नहीं हो पाई। तेज धूप के कारण भक्तों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। एकलिंग ट्रस्ट मंदिर प्रबंधक रामसिंह चौहान ने बताया कि प्रशासन द्वारा दिए निर्देशों एवं उनकी पालना के तहत दर्शनार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दर्शन की व्यवस्था की है। उन्हीं निर्देशों के अनुसार मंदिर परिसर के अंदर दर्शन कराए जा रहे हैं।
भदेसर थानाधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर व आसपास में शांति व्यवस्था बनाए रखने की हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमने चार सिपाही लगाए हैं। मंदिर समन्वय शंभू कुमार व्यास ने बताया कि शनिवार को 3495 दर्शनार्थियों ने माता के दर्शन किए। रविवार को 1:30 बजे तक 2525 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। दर्शन के लिए कतार लगी रही। शाम तक करीब 4500 भक्तों ने दर्शन किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें