भूपालसागर थाना पुलिस ने यूपी से तस्करी कर लाई नाबालिग से शादी करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गत चार सितंबर को चाइल्ड लाइन 1098 टीम चितौड़गढ़ से थाना भूपालसागर आई। बताया कि दिल्ली चाइल्ड लाइन पर एक नाबालिग ने बताया कि वह अपने माता-पिता के पास जाना चाहती हूं।
बालिका को गांव से लाने के लिए जाब्ता उपलब्ध करवाया जाए। चाइल्ड लाइन 1098 टीम को जाब्ता उपलब्ध करवाया। टीम थाने से रवाना हो बबराणा पहुंची। वहां नाबालिग ने यूपी निवासी होना बताया। लड़की ने उसके यूपी निवासी पिता से मिलवाने के लिए निवेदन किया। चाइल्ड लाइन टीम नाबालिग को अपने साथ चितौड़गढ़ लेकर गई। 10 सितंबर को बाल कल्याण समिति द्वारा प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया।
इस पर प्रकरण दर्ज कर भूपालसागर के अनुसंधान थानाधिकारी संग्रामसिंह ने जांच शुरू की। मुख्य आरोपी बबराणा निवासी बसंतीलाल पुत्र प्रेमशंकर दाधीच को गिरफ्तार किया। अब पीडिता के धारा 164
सीआरपीसी के कथन के पश्चात अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमे भीलवाडा, कोटा, उत्तरप्रदेष भेजी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर राष्ट्रीय बाल आयोग ने भी प्रसंज्ञान लिया है। वही राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य डा शैलेंद्र पंडया ने भी यहां पहुंच कर इसकी जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें