नायन ग्राम पंचायत में कलवानियों का बास गांव में धानोता रोड स्थित प्राचीन बांडोलाई जोहड़ में बारिश के पानी को संरक्षित करने के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही जोहड़ी क्षेत्र को समतलीकरण कर पानी की आवक का रास्ता बनाया। जोहड़ के पास स्थित श्मशान का भी ग्रामीण समतलीकरण करा रहे हैं। 21 पौधे लगाकर श्मशान को हरा-भरा करने में जुटे हुए हैं।
ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन से जोहड़ में खुदाई का कार्य करवाया। इस प्राचीन जोहड़ी में पानी भरने पर आसपास क्षेत्र के पशु पानी पीने आते हैं। ग्रामीणों ने जेसीबी की सहायता से जुड़े तल की सफाई भी करवाई। जोहड़ के पास स्थित श्मशान में भी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से समतलीकरण कार्य करवाकर श्मशान भूमि में कदंब, अशोक व बरगद के 21 पौधे लगाए।
वनपाल बनवारीलाल मान ने बताया कि जोहड़ी के पास वन विभाग ने 150 पौधे लगाकर एक पार्क के रूप में विकसित किया है। पास में पशु चिकित्सालय का नया भवन भी निर्माणाधीन है । ग्रामीणों ने बताया कि इस जोहड़ी को एक आदर्श व दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करवाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राचीन चूरा बाबा के स्थान का भी ग्रामीणों ने मरम्मत करवाकर सत्संग भवन व मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया है।
ग्रामीणों ने पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया व विधायक आलोक बेनीवाल को ज्ञापन भेजकर नवनिर्मित पशु चिकित्सालय भवन में पशु चिकित्सालय स्थानांतरित कर व्यवस्थाएं सुचारू कराने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें