जगतपुरा आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ.गोपेश हारित के नेतृत्व में आयुर्वेदिक चिकित्सकों व कार्मिकों ने जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आयुर्वेद चिकित्सकों व कार्मिकों को वेतन कटौती से मुक्त करने की मांग की। बताया कि कोविड-19 के दौरान आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों व अन्य कार्मिकों ने सक्रिय रहकर सेवाएं दी।

इस कटौती के निर्णय में न्यायिक अधिकारी व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को मुक्त रखा गया, जबकि आयुर्वेद चिकित्सकों व कार्मिकों ने लगातार फील्ड में रहकर अपनी सेवाएं दी है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आयुर्वेद विभाग के साथ सौतेला व्यवहार नहीं करने तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के दौरान दी जा रही सुविधाओं की तरह ही आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों व कार्मिकों को सुविधाएं प्रदान करने की मांग की। आयुर्वेद चिकित्सक संघ के पीयूष त्रिवेदी, उदय सिंह आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top