वनपाल नाका झोल के वनपाल एवं वन कर्मचारियों ने झोल गांव में वन विभाग की भूमि से अधूरा अतिक्रमण छोड़ कर भाग गए जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि वनपाल नाका प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान एवं कर्मचारियों ने वन विभाग के उच्च अधिकारी के मौखिक आदेशानुसार गुरुवार को झोल डयोडा डूंगर सीमा से झोल गांव की सीमा पर लगी पत्थरगढ़ी से जेसीबी चलाकर वन विभाग की भूमि पर खाली खोदना शुरू किया था। वनपाल एवं वन कर्मचारियों ने जेसीबी चलाकर नायल भौमिया बाबा मंदिर मार्ग तक वन विभाग की भूमि से कुछ लोगों का अतिक्रमण हटवा दिया, लेकिन उच्च प्रशासनिक अधिकारियों एवं
नेताओं के दबाव के चलते हुए नायल भौमिया बाबा मंदिर जाने वाले मार्ग से झोल गांव की सीमा में शेष वन विभाग की भूमि से कई लोगों का अतिक्रमण नहीं हटाकर बीच में ही चले गए। इससे अतिक्रमण अधूरा ही
हट पाया। ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से रेंजर प्रेम शंकर मीना को समस्या से अवगत करवाकर वन विभाग की भूमि पर नायल भौमिया बाबा मंदिर जाने वाले मार्ग से झोल-मानोता सीमा तक वन विभाग की भूमि पर कई लोगों के अतिक्रमण हटाने की गुहार की
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें