भुरीभडाज ग्राम पंचायत क्षेत्र में पेयजल योजना के तहत 4 करोड़ 13 लाख रुपए की योजना को मंजूरी दिलवाई है। मोटर गैराजमंत्री व विधायक राजेन्द्र यादव ने बताया कि कोटपूतली विधानसभा की भुरीभडाज ग्राम पंचायत क्षेत्र में धीरे धीरे जल स्तर नीचे चले जाने के कारण पानी की किल्लत पैदा हो गई थी। इससे लोगों को पानी की परेशानी होने लगी थी जिसको गम्भीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत भूरी भड़ाज में पेयजल की विकट

समस्या को ध्यान में रखते हुए पेयजल योजना के लिए गांव में ट्यूबवेल और पाइप लाइन के लिए उक्त राशि स्वीकृत करवाई है।बताया कि लोगों की पानी की पीड़ा को समझाते हुए लोगों की भावना को देखते हुए इस पेयजल योजना का कार्य अतिशीघ्र शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

इस योजना के पूर्ण रूप से चालू होने के पश्चात घर- घर पेयजल योजना के माध्यम से उनके घरों तक पानी पहुंच सकेगा। इस पेयजल योजना की स्वीकृति दिलाने पर ग्रामीणों ने मंत्री व विधायक राजेन्द्र यादव का
आभार जताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top