रोडवेज निगम की ओर से लगातार नए रुटों के बसों का संचालन किया जा रहा है। इसी को लेकर बांसवाड़ा डिपो से भी सोमवार दो बसें अहमदाबाद के लिए चलेगी। डिपो के मुख्य प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि बांसवाड़ा से अहमदाबाद के लिए चलने वाली बस शाम 7.30 बजे चलेगी, जो आनंदपुरी (रात 10.15 बजे) होते हुए अहमदाबाद सुबह 3 बजे पहुंचेगी। वहीं अहमदाबाद से बांसवाड़ा के लिए वापसी सुबह 8 बजे चलेगी जो दोपहर 3.30 बजे बांसवाड़ा पहुंचेगी।
वहीं दूसरी बस बांसवाड़ा से अहमदाबाद के लिए चलेगी, जो सुबह 5.30 बजे चलेगी और सीमलवाड़ा (सुबह 8.15 बजे) होते हुए दोपहर 12.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वहीं अहमदाबाद से वापसी बांसवाड़ा के लिए दोपहर 1.30 बजे चलेगी और शाम 5.15 बजे बांसवाड़ा पहुंचेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें