पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प सप्ताह भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किया गया है जाे 2 अक्टूबर तक चलेगा। आत्मनिर्भर भारत बाड़मेर विधानसभा सह संयोजक भैराराम देवासी ने बताया कि जिला संयोजक दिलीप पालीवाल के सानिध्य में प्रत्येक विधानसभा एवं सभी मंडलों में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस कार्यक्रम का 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वस्थ भारत अभियान सहित कई कार्यक्रम आयोजित कर समापन होगा। इसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों को फायदा दिलाने काे संकल्प सप्ताह आयोजित किया जाएगा। लोकल को वोकल बनाने की केंद्र सरकार द्वारा 21 हजार करोड़ का राहत पैकेज के तहत स्थानीय उत्पादनाें को बढ़ावा स्थानीय लोगों को रोजगार से आमजन को राहत पहुंचाने इन सभी के बारे मे आमजन को जानकारियां देने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सप्ताह शुरू किया गया है।
इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर परिषद बाड़मेर के पंडित दीनदयाल सभागार भवन में माल्यार्पण व पुष्पांजलि का कार्यक्रम किया गया। भाजपा नगर महामंत्री किशन बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने उनके जीवन के बारे में बताया।
पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने उनके कार्यकुशलता व उनके एकात्म मानव वाद के सिद्धांतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया। जिला महामंत्री संपतराज बोथरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष पृथ्वीराज चंडक, कैलाश कोटडिया, प्रकाश सर्राफ, जिला मंत्री अनीता चौहान, युवा मोर्चा जिला प्रभारी रमेशसिंह इंदा, महिला मोर्चा महामंत्री डॉ. राधा रामावत, अम्बालाल अलबेला, धनराज सोनी, कैलाश आचार्य, प्रदीप शर्मा, मांगीलाल महाजन, खीमसिंह चौहान, नरपतसिंह धारा, पवन शर्मा, अरविंद शारदा, हितेन सिंधी उपस्थित रहे।
बाटाडू. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद पर विशेष जोर दिया। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की। आज भाजपा उन्हीं के आदर्शों पर चल रही है। यह विचार भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूढ़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुए कार्यक्रम में व्यक्त किए।
शुक्रवार भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पंडित दीनदयाल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाकर स्मरण किया गया। क्षेत्र के सभी बूथों पर दीनदयाल जयंती मनाई गई। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाटाडू पोकरराम सऊ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानव जाति को सर्वश्रेष्ठ माना और सभी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बायतु. भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा समता भवन में माल्यार्पण व पुष्पांजलि का कार्यक्रम रखा गया। जिला महामंत्री बालाराम मूढ़ ने उनके जीवन के बारे में अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके जीवन चरित्र का अपने जीवन में अनुसरण करें। किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चेनाराम कड़वासरा ने उनके कार्यकुशलता व उनके एकात्ममानव वाद के सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी।
धोरीमन्ना. आलम नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह को दीप प्रज्वलित कर पंडितजी को याद किया और उनके जीवन पर भाजपा जिला प्रतिनिधि केसाराम सुथार ने प्रकाश डाला। इसी तरह नेहरू युवा मंडल शोभाला जेतमाल के युवाओं द्वारा अंत्योदय दिवस के रूप मे पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गईं। एनवाईसी धर्मेंद्र जाखड़ ने बताया कि युवाओं द्वारा दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पर श्रद्धांजलि के साथ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संबोधन हुआ। मंडल अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय एक राष्ट्रवादी विचारक, चिंतक एवं महान संगठनकर्ता थे।
सेड़वा. उपखंड मुख्यालय सेड़वा में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनमचंद खिलेरी, जिला उपाध्यक्ष पुरखाराम मांजू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरखाराम मांजू में कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल के जीवन आदर्शों का अपने जीवन में अनुसरण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सुविधाओं में पलकर कोई भी सफलता प्राप्त कर सकता है परंतु अभाव में जी कर सफलता प्राप्त करना पंडित दीनदयाल की जीवनी से सीखना होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें