कस्बे में झुके हुए बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर के तार नीचे व खुले होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कस्बे में वर्षों पुराने बिजली के पोल कहीं क्षतिग्रस्त है और कहीं झुके हुए हैं। इन पोल के गिरने से कभी भी हादसा हो सकता है। खींवसर कस्बे में बिजली के पोल हादसे को दावत दे रहे हैं।

खींवसर कस्बे में ग्राम पंचायत भवन व आंगनवाड़ी केंद्र के पास स्थित बिजली के पोल झुके हुए हैं तथा बिजली का ट्रांसफार्मर कभी भी गिर सकता हैं। बिजली के ट्रांसफार्मर के तार नीचे व खुले हैं। यहां पर बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ग्राम पंचायत भवन व आंगनवाड़ी केंद्र के पास बिजली पोल पर लगे ट्रांसफार्मर के तार खुले होने के कारण बच्चों व आमजन को करंट लगने का डर सता रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top