शहर में बिना लैंडयूज चेंज करवाए अवैध रूप से टीन की चद्दरों से बनाकर तैयार किए गए शाे-रूम व दुकानों पर साेमवार काे नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी। इन अवैध काॅम्प्लेक्स संचालकाें के खिलाफ निगम ने नोटिस जारी किए हैं। इसने के साथ ही जेईएन से टीन की चद्दरों से बनाकर तैयार किए गए दुकानों की वास्तविक स्थिति के साथ ही नाप-जाेख के साथ टिप्पणी पेश करने के लिए कहा है। उपायुक्त गजेंद्र सिंह रलावता ने अवैध टीन की चद्दरों से बने निर्माण काे गंभीर माना है। रलावता ने बताया कि पहले भी सबको नोटिस दिए थे।
उन सभी ने समय मांगा था। इस दौरान निगम दूसरे कार्याे में व्यस्त हाे गया। भास्कर में समाचार प्रकाशित हाेने के बाद कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कुछ काेराेबारियाें ने इन शाे-रूम और दुकानों का नियमन करवाने की बात कहकर पत्रावलियां जमा करवाई हैं। इस मामले में हमारा अधिकारी संस्थान के तरुण अग्रवाल ने राजस्व का नुकसान करने और अवैध रूप से टीन की चद्दरों से निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बजाए खानापूर्ति हाेने पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका पेश करने की बात कही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें