कोरोनावायरस ने दुनिया भर में सबसे ज्यादा शिक्षा काे प्रभावित किया है। स्कूलों और विश्वविद्यालयों के लिए यह बहुत चुनौतीपूर्ण समय है क्योंकि उन्हें अब ऑनलाइन पढ़ाई करनी है। आकाश एजुकेशनल सर्विसेस ने इस चुनाैती से निपटने के लिए पूरे भारत में टीचिंग का हाइब्रिड माॅडल लाॅन्च किया है। संस्थान के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जेसी चाैधरी ने बताया कि इसके लिए क्लास स्ट्रक्चर का एक ऑनलाइन/हाइब्रिड मॉडल बनाकर समय के साथ चल रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि हमने हमेशा छात्रों को एक आकर्षक और समग्र सीखने का अनुभव प्रदान करने के लिए मेहनत की है।

हम इस तरह की अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करने में हमेशा अग्रणी रहे हैं। आकाश के छात्र पूरे देश में फैले हैं और लॉकडाउन के पहले से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। मेडिकल स्ट्रीम (भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जूलॉजी) और इंजीनियरिंग स्ट्रीम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) से लगभग 1,25,000 छात्र नियमित रूप से ऑनलाइन कक्षाओं में सफलतापूर्वक और पूरी संतुष्टि से भाग ले रहे हैं। हमने बिना कोई समझौता किए, बिना रुकावट के ऊंचेे दर्जे की ऑनलाइन शिक्षा छात्रों के लिए उपलब्ध कराई है।

शिक्षण के ऑनलाइन मोड में, क्लास कंटेंट का निरंतर सुपरविजन किया जाता है और टीचिंग का माता-पिता द्वारा तुरंत मूल्यांकन किया जा सकता है, जो पारंपरिक क्लास रूम में संभव नहीं है। छात्रों की उपस्थिति में काफी सुधार के साथ, ऑनलाइन मोड में छात्र की करीबी निगरानी संभव है। ऑनलाइन लर्निंग में मुख्य फोकस अध्ययन है, जबकि फिजिकल क्लास में छात्र हमेशा गपशप करने आदि का तरीका खोजते हैं।

फिजिकल क्लास रूम में पहुंचने के लिए छात्रों का बहुत समय बर्बाद होता था जबकि ऑनलाइन टीचिंग में छात्र अपने घर से ही सुरक्षित रहते हुए उच्च-गुणवत्ता की शिक्षा का लाभ उठाने में सक्षम हैं। ऑनलाइन मोड में शिक्षक पूरी तरह से स्टडी पर ही ध्यान केंद्रित करते हैं। ऑनलाइन टीचिंग में शिक्षक किसी भी टॉपिक को अच्छी तरह से समझाते हैं जो फिजिकल क्लास रूम में संभव नहीं था। यह समस्या ऑनलाइन मोड में दूर की जाती है, जहां शिक्षण पारदर्शी, दृश्यमान और छात्र केंद्रित होता है।

आई-ट्यूटर में मिलते हैं वीडियाे लेक्चर

आकाश लाइव इंटरनेट की मदद से अनुभवी फैकल्टी द्वारा लाइव ऑनलाइन इंटरेक्टिव कक्षाएं संचालित करता है। आकाश आई-ट्यूटर में अनुभवी फैकल्टी द्वारा तैयार किए गए वीडियो लेक्चर होते हैं, जिससे छात्र बड़ी आसानी से कंसेप्ट को समझ लेते हैं। चाैधरी ने बताया कि हाल ही में लॉन्च किया गया आकाश हाइब्रिड छात्रों को उनके घर पर ही ऑनलाइन कक्षाएं प्रस्तुत करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top