लक्ष्मणगढ़ कस्बा निवासी महिला मंजू देवी के मकान के पास पड़ी खाली जगह का कुछ भूमाफियाओं ने मुख्तारनामा बना लिया है। उन्होंने इस पर पीड़िता के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए और अब जमीन हड़पने की साजिश रच रहे हैं। परिवादी ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर भूमाफियाओं के खिलाफ ममला दर्ज करवाया है।
एडवोकेट श्रवण जांगिड़ ने बताया कि परिवादी मंजू देवी लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 6 तोदियों की कुई के पास रहती हैं। मंजू देवी व उनका परिवार यहां करीब 45 वर्ष से अपने खर्चे पर मकान बनाकर रह रहा है। पानी-बिजली के बिल भी उनके परिवार के नाम हैं। क्षेत्र के सक्रिय भूमाफियाओं की उक्त संपत्ति पर काफी दिनों से नजर थी।
छगनलाल शास्त्री व उसके सहयोगियों जयराम कस्वा, संसारसिंह, लालूराम, राजेश जाजोदिया व श्यामसुंदर ने आपस में मिलकर षड़यंत्र रचकर मंजू देवी की संपत्ति हड़पने के लिए 1 जून 2020 को एक फर्जी मुख्तारनामा बना लिया। इस पर फर्जी हस्ताक्षर कर दिए तथा न्यायालय में मंजूदेवी के द्वारा प्रस्तुत वाद पत्र में असल के रूप में प्रस्तुत कर दिया।
कूट रचना करने पर मंजू देवी के पुत्र ने न्यायालय में छगनलाल शास्त्री, जयराम कस्वा, संसारसिंह, लालूराम, राजेश जाजोदिया व श्यामसुंदर के खिलाफ परिवाद पेश किया। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मणगढ़ रविकांत सोनी ने 3 सितंबर 2020 काे परिवाद पत्र के अधार पर पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ में मामला दर्ज करने व अनुसंधान कर न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें