35 दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश ने बाजार में सब्जियों की आवक घटा दी है। जिलेभर की मंडियों में पिछले 20 दिन से सब्जियों की आवक घटकर आधी हो गई है। इधर आवक कम और डिमांड बढ़ने की वजह से सब्जियों के दामों में जोरदार बढ़ोतरी हो रही है।
बाजार में 150 प्रति किलो तक बिकने वाले धनिये के धाम 250 प्रति किलो तक बोले जाने लगे हैं। खुदरा विक्रेताओं के मुताबिक बाजार में आलू-प्याज से लेकर सभी सब्जियों के भाव में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों के भाव महंगे होने के बाद उपभोक्ता का बजट भी गड़बड़ आने लगा है।
सीकर कृषि उपज मंडी फल सब्जी थोक व्यापार संघ अध्यक्ष एडवोकेट रतन लाल सैनी का कहना है कि बारिश की वजह से सब्जियों की पैदावार प्रभावित हुई है। बारिश का मौसम होने की वजह से सीकर मंडी में दूसरे स्थानों से भी सब्जियों की आवक घट कर आधी हो गई है। ऐसी स्थिति में 20 दिन में ही सब्जियों के भाव दोगुने हो गए।
बाहर से आने वाली सब्जियों के बजाय लोकल के भाव में तेजी : खुदरा विक्रेताओं के मुताबिक मंडी में जयपुर, चौमू तथा अन्य स्थानों से आने वाली सब्जियों के मुकाबले स्थानीय सब्जियों के भाव में ज्यादा तेजी है। इसकी वजह है लंबी दूरी से आने वाली सब्जियों की बारिश में गुणवत्ता खराब हो रही है।
जबकि स्थानीय स्तर से आने वाली सब्जियां ग्राहक तक ताजा और फ्रेश पहुंच रही है। जयपुर रोड के विक्रेता मनीष तथा नवलगढ़ रोड पुलिया के पास खुदरा विक्रेता किशन लाल का कहना है कि बाजार में लोकल स्तर से आने वाली सब्जियों की डिमांड ज्यादा है। किसानों को भाव भी प्रति किलो 10 से 15 ज्यादा मिल रहे हैं।
डेढ़ गुना बढ़ गए भाव
20 दिन पहले ₹40 प्रति किलो तक बिकने वाली मिर्च के दाम ₹80 किलो तक बोल रहे हैं। ₹150 प्रति किलो तक बिकने वाला हरा धनिया 250, टमाटर 50 के बजाय, 60 लौकी के दाम 20 के बजाय ₹30 प्रति किलो तक बोले जाने लगे हैं।
प्रति किलो सब्जियों के भाव
सब्जी पहले अब
मिर्ची 40 80
टमाटर 50 60
प्याज 20 35
धनिया 150 250
गवार फली 40 60
लौकी 20 30
भिंडी 30 40
खीरा 40 60
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें