जिला स्पेशल टीम ने रविवार को अवैध शराब परिवहन के खिलाफ दो कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दरअसल, डीएसटी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली। इस पर आंतरी चौकी के पास नाकाबंदी की गई। मुखबिर सूचना अनुसार वाहन को रोकने का इशारा किया।
इस पर चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा। डीएसटी व वरदा पुलिस ने सीतामाता मंदिर के पास वाहन को पकड़ा। आंतरी निवासी अरविंद कुमार पुत्र मगनलाल भोई को गिरफ्तार किया। पांच पेटी शराब को वाहन के साथ जब्त किया। टीम ने दूसरी कार्रवाई ओबरी चौकी टीम के साथ की। ओबरी नई आबादी पुलिया पर नाकाबंदी कर रमेश पुत्र लालजी डामोर निवासी रौंदा फला व नाना पुत्र दितिया मीणा को गिरफ्तार किया। बाइक को जब्त कर लिया है।
आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस टीम में प्रोबेशनर डीएसपी भवानीसिंह, धर्मवीर सिंह, नवीन, महावीर, मुकेश, मानशंकर, पंकज मौजूद रहे। डीएसटी ने पाडलिया मोरन नदी में अवैध खनन पर कार्रवाई कर बजरी से भरा वाहन डिटेन किया है। खनन विभाग को अवगत कराया है। पुलिस की ओर से अन्य कार्रवाई में ठाकरड़ा निवासी कचरु पुत्र कुरिया पाटीदार व पाड़वा में चेतन पुत्र प्रताप कलाल को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें