स्वामी रामानन्द सरस्वती वेदपाठशाला के साधकों ने वेदपाठशाला के मुख्य संचालक सेवक हर्षवर्धन व्यास के मार्गदर्शन में शनिवार को अधिक मास के दूसरे दिन भगवान विष्णुजी का त्रिंशोपचार पूजन किया गया। यजमान मयूर दवे रहे। दूसरे दिन प्रशिक्षु साधक पं यश उपाध्याय, चिराग, चित्रेश के संयुक्त आचार्यत्व, रौनक जोशी के सह आचार्यत्व आेम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र के जाप के साथ दीप अर्पित कर श्रीसूक्त एवं विष्णुसहस्रनाम स्तोत्र के पाठ किए गए।
इसके बाद देवताओं के उत्तर पूजन के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। अनुष्ठान के आयोजन में राज्य सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। अनुष्ठान में पं शिवशंकर उपाध्याय, जगदीश वैष्णव, पुष्पेन्द्र पुरोहित, बालकृष्ण पाठक, त्रिलोक व्यास सहित 21 साधकों ने भाग लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें