जिले में मंगलवार को 101 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। सीकर शहर में सबसे ज्यादा 50 लोग संक्रमित मिले। अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5572 तक पहुंच गई है। इनमें से 4658 स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 64 लोगों को डिस्चार्ज किया। 867 मरीज उपचाराधीन हैं।
मंगलवार को धोद सीएचसी की डॉक्टर और तीन लोगों का स्टाफ संक्रमित मिला। सीएमएचओ ऑफिस के बाबू की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। मंगलवार को सीकर शहर में 50 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फतेहपुर ब्लॉक में 17, खंडेला व कूदन ब्लॉक में एक-एक, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में 13, पिपराली ब्लॉक में 11, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में पांच और दांता ब्लॉक में तीन नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्षेत्र में कन्टेनमेंट व बफर जोन बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से स्प्रे, सैंपलिंग व सेनेटाइजेशन की गतिविधि की गई। विभाग की ओर से अब तक 97 हजार 485 सैंपल की जांच की गई है। इनमें से 90 हजार 693 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। 425 सैंपल प्रक्रियाधीन हैं। जिले की रिकवरी दर 83.60 प्रतिशत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें