देश की 22 लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए देशभर में आयोजित कॉमन लॉ एंट्रेंस टेस्ट (क्लैट) का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। इसकी अधिकृत रैंक घोषित नहीं की गई है, लेकिन सोमवार देर रात तक मिली जानकारी के अनुसार जयपुर के रहने वाले शांतनु विश्नोई राज्य के टॉपर हैं।

वहीं, राजस्थान के इंस्टीट्यूट लॉ प्रेप ट्यूटोरियल से ऑनलाइन कोचिंग करने वाली काेलकाता की शैलजा बेरिया ने देशभर में छठीं रैंक हासिल की है। शांतनु ने कहा कि उसकी पढ़ाई में सबसे बड़ा योगदान उसके पिता प्रेम विश्नोई, मां निर्मला विश्नोई व लॉ प्रेप ट्यूटोरियल का है। उसके पिता व मां टीचर हैं। उसने बताया कि क्लैट का पैटर्न नहीं बदलता तो और अच्छी रैंक आती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajasthan topper Shantanu also ranks 10th in the country
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top