भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने जाॅइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। कोटा में रहकर पढ़ाई करने वाले वैभव ने तीसरी व मुहेंद्र ने देश में चौथी रैंक हासिल की है। इसके अलावा यहीं पढ़ने वाली कनिष्का ने 17वीं रैंक के साथ लड़कियों में देश में टॉप किया है।
कनिष्का ने 396 में से 315 का स्कोर किया। ये तीनों एलन इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट हैं। 396 अंकों में से 352 अंक के साथ आईआईटी बॉम्बे जोन के चिराग फलोर को ऑल इंडिया रैंक -1 हासिल हुई है। पुणे के चिराग आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र हैं। विजयवाड़ा के गंगुला को दूसरी रैंक मिली। कुल 1,50,838 छात्रों में 43,204 सफल हुए। इनमें 6,707 लड़कियां हैं। इस बार आईआईटी की 2449 सीटें बढ़ने से कटऑफ पहली बार 50% गिरी है।
एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया-सामान्य श्रेणी के स्टूडेंट्स के लिए विषयवार कट ऑफ 10% व एग्रीगेट कट ऑफ 35% जारी की गई थी। इसे क्रमश: 5% और 17.5% कर दिया गया है।
चिराग; रैंक-1
स्कोर; 352/396
चिराग ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिला ले लिया है। वे वहीं पढ़ेंगे। चिराग यहां सीट पाने वाले देश के पांच छात्रों में एक हैं।
वैभव; रैंक-3
स्कोर; 340/396
2018 में आईआईटी में प्रवेश का सपना लेकर कोटा आया था। मां के साथ यहां रहा, उन्होंने पूरा साथ दिया। 10वीं कक्षा में 98% और 12वीं में 99% अंक थे।
मुहेंद्र; रैंक-4
स्कोर; 336/396
मुहेंद्र बोले, लॉकडाउन का समय रिवीजन में लगाया, इससे कांसेप्ट और मजबूत हो गए। मेरेे 10वीं में 95.6 प्रतिशत और 12वीं में 97.4 प्रतिशत अंक आए थे।
कनिष्का; रैंक-17
स्कोर; 315/396
कनिष्का ने बताया कि मैं रेगुलर होमवर्क करती थी। ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस की। मैंने 12वीं कक्षा 98.4% व 10वीं कक्षा 99 प्रतिशत अंको से पास की है।
23 आईआईटी में दाखिला प्रक्रिया शुरू; आज से हाेगी काउंसलिंग
एडवांस्ड का रिजल्ट जारी हाेने के बाद देशभर की 23 आईआईटीज में एडमिशन की प्राेसेस भी शुरू हाे गई है। अब आईआईटी कट ऑफ जारी करेंगे। 6 अक्टूबर से स्टूडेंट्स अपने कट ऑफ स्काेर के अनुसार कांउसलिंग में भाग ले सकेंगे। वहीं, साेमवार सुबह सर्वर डाउन हाेने से रिजल्ट करीब पाैन घंटे देरी से अपलाेड हुआ। इस बार काउंसलिंग राउंड की संख्या सात की जगह 6 कर दी है।
ऐसे समझेंं... किस कैटेगिरी में कितनी कट ऑफ गिरी
एक्सपर्ट कमेंट
इस साल आईआईटी की सीटों की संख्या 16053 कर दी गई है। वहीं मिनिस्ट्री से भी आदेश थे कि संबंधित कैटेगिरी की कुल सीटों की तुलना में दोगुना स्टूडेंट्स को काउंसलिंग के लिए बुलाना है। इस कारण कट ऑफ कम की गई है
- प्रो. सिद्धार्थ पांडे, आर्गेनाइजिंग चेयरमैन, जेईई एडवांस्ड 2020
फिर दिखाया दमखम; टाॅप-100 में 49 छात्र कोटा से पढ़े
- काेटा के 49 स्टूडेंट्स ने टाॅप-100 में जगह बनाई है।
- इस बार बेटियाें की संख्या 25% बढ़ गई है।
- पिछले साल 5356 के मुकाबले इस बार 6707 क्वालीफाई हुईं।
- पिछले साल 33349, इस बार 36497 छात्र क्वालीफाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें