क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय और रणजी टूर्नामेंट आरंभ हाेने से पहले ही क्रिकेट सट्टा बुकी अपनी-अपनी दुकानदारी काे एेसी सुरक्षित जगह पर सेटअप करते हैं जहां आम नागरिकाें का सीधे ताैर पर हस्तक्षेप नहीं हाे। क्याेंकि आम नागरिकाें के जरिए ही पुलिस तक इनकी सूचना पहुंचती है और फिर कार्रवाई का भय रहता है। हालांकि सूत्राें का ताे कहना है कि प्रत्येक बुकी पहले पुलिस से साैदा तय करता है और उसके बाद अपनी
दुकान की सजावट करता है। बीते चार-पांच वर्षाें में क्रिकेट बुकी के यहां पड़े छापाें का आकलन बताता है कि शहर की बाहरी पेराफेरी की काॅलाेनियां, पाेश इलाके या कम विकसित काॅलाेनियाें में बनी काेठियां क्रिकेेट टूर्नामेंट के दाैरान क्रिकेट बुकी चलाने काे सुरक्षित ठिकाने रही हैं। हालांकि पुलिस के खुफिया तंत्र और मुखबिर इनके ठिकानाें का पता लगाकर कार्रवाईयां करवाते रहे हैं। इस आईपीएल सीजन में भी बुकी के ठिकानाें का सही ट्रेंड सामने आ रहा है।
2015 और 2019 के क्रिकेट वर्ल्डकप टूर्नामेंट में भी रिद्धि-सिद्धि और हाेमलैंड सिटी में पकड़े थे क्रिकेट बुकी
साेमवार काे आईपीएल के दुबई में शुरू हुए 17 दिन हाे गए हैं। इस दाैरान शहर पुलिस की और से की गई कार्रवाइयाें में बुकी के ठिकाने रिद्धि-सिद्धि सेकंड काॅलाेनी, अग्रसेननगर फेज थर्ड,शिव काॅलाेनी और नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र पाए गए हैं। ये सभी एरिया या ताे शहर का बाहरी इलाका है या फिर कम विकसित काॅलाेनियां हैं जहां छितराए मकान हैं। क्रिकेट के वर्ल्डकप के 2015 और 2019 के टूर्नामेंट में भी पाेश
काॅलाेनियाें में क्रिकेट बुकी ने ठिकाने बना रखे थे। सदर पुलिस के प्रशिक्षु आईपीएस ने रिद्धि-सिद्धि प्रथम और हाेमलैंड सिटी में क्रिकेट बुकी काे पकड़ा था। बुकी संचालक इन काॅलाेनियाें में किराए पर काेठियां लेकर साजाे सामान के साथ सट्टा लिख रहे थे। तब 40 से 50 फाेन की मिनी एक्सचेंज तक पुलिस ने पकड़ी हुई हैं लेकिन कभी आईटी एक्ट औरअन्य आपराधिक धाराओं काे शामिल करते हुए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
3 अक्टूबर की रात काे सदर पुलिस ने रिद्धि-सिद्धि सेकंड के मकान अाैर अग्रसेननगर फेज थर्ड में छापेमारी की। दाेनाें जगह आईपीएल पर अाॅनलाइन क्रिकेट मैच सट्टा लगाते 6 अाराेपियाें काे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया।
अक्टूबर की रात काे जवाहरनगर पुलिस ने शिव काॅलाेनी में एक मकान में दबिश दी गई। किराए पर लिए गए मकान के अंदर आईपीएल के मैचाें पर अाॅनलाइन सट्टा लिखा जा रहा था। यहां से 3 अाराेपियाें के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
काेतवाली पुलिस ने 2 अक्टूबर की रात काे सदभावनानगर स्थित नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र में डीएसटी टीम के साथ छापेमारी की। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजाें के इलाज की अाड़ में अाॅनलाइन क्रिकेट सट्टा लगाते एक आराेपी काे पकड़ा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें