काेराेना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जिले में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग नए काेराेना राेगियाें की संख्या और मौतों के आंकड़ों को अभी छिपा रहा है। सोमवार को जिले में 55 नए रोगी मिले और तीन कोरोना संक्रमित लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अब तक मिलने वाले कोरोना रोगियों की संख्या 2760 हो चुकी है।
जान गंवाने वालों की संख्या 30 तक पहुंच गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में सोमवार को जिले में 30 नए रोगी ही मिलना बताया गया है। मौतों की संख्या अभी तक 17 ही बताई जा रही है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कोरोना रोगियों की संख्या 1776 तक ही पहुंची है। वार्ड नंबर 48 अग्रसेन नगर निवासी नगरपरिषद के एक ठेकेदार, एक व्यापारी और रिड़मलसर की एक महिला की मृत्यु हुई है।
वार्ड नंबर 48 के पार्षद ओम प्रकाश मित्तल के अनुसार नगरपरिषद के ठेकेदार पांच दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्हें हनुमानगढ़ रोड स्थित जनसेवा अस्पताल में भर्ती करवाया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए जयपुर ले जा रहे थे। एंबुलेंस से जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही ठेकेदार की मौत हो गई।
वहीं, कोरोना संक्रमित व्यापारी का इलाज गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनकी भी सोमवार को मौत हो गई। गांव रिड़मलसर निवासी काेराेना पाॅजिटिव 60 वर्षीय महिला का बठिंडा में इलाज चल रहा था। हार्ट रोगी इस महिला को एक सप्ताह पूर्व इलाज के लिए बठिंडा ले जाया गया था।
जहां पर इलाज के दौरान स्वास्थ्य में सुधार आ गया। सोमवार सुबह 5 बजे अचानक से तबीयत बिगड़ गई व उनकी मौत हो गई। रिडमलसर में महिला का अंतिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए किया गया। मृतका का पोता, बेटी व बेटे की बहू भी कोरोना पॉजिटिव हैं।
बचाव के लिए वार्ड नंबर 48 के 5 पार्क 15 दिन रखे जाएंगे बंद, सूरतगढ़ में 11 और घड़साना में 6 रोगी मिले
वार्ड नंबर 48 की मोहल्ला सुधार समिति के अध्यक्ष मनीष गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सचिव गौरव मित्तल सहित अन्य पदाधिकारियों ने वार्डवासियों की सहमति से निर्णय लिया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वार्ड के पांच पार्क अगले 15 दिनों तक बंद रहेंगे ताकि लोग घरों में ही रहकर संक्रमण से बचाव कर सकें।
पार्षद ओम प्रकाश मित्तल के अनुसार वार्ड में कोरोना से दो व्यक्तियों की मृत्यु से पूरा मोहल्ला सहमा हुआ है। लोगों को अनावश्यक बाहर नहीं घूमना चाहिए। कोरोना से बचाव की एडवाइजरी की पालना करनी चाहिए। सोमवार को शहर में 15 से ज्यादा मरीज मिले।
सूरतगढ़ ब्लॉक में 11 नए कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले हैं। वार्ड नंबर 30 में एक ही परिवार के 4 सदस्य, वार्ड नंबर 25 में 2 लोग, वार्ड नंबर 20 में दंपती, व्हाइट हाउस के निकट एक, छावनी में एक व वार्ड नंबर 21 में अधिकारी के घर एक काेरोना पॉजिटिव रोगी की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के अनुसार नए रोगी पूर्व में आए पॉजिटिव रोगियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इनके 3 अक्टूबर को सरकारी अस्पताल में रेंडम
सैंपल लेकर जांच के लिए श्रीगंगानगर भेजे गए थे। रोगी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच रोगी से ट्रैवल्स हिस्ट्री के बारे में पूछताछ की। घर के अन्य सदस्यों को घर पर ही क्वारेंटाइन किया गया।
घड़साना कस्बे में कोरोना संक्रमित के सोमवार को छह मामले सामने आए हैं। शनिवार को क्षेत्र से 23 सैंपल लिए गए थे। इनमें 6 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक मीडिया कर्मी , जना भगत सिंह नगर घड़साना निवासी एक व्यक्ति, एक आरोपी और तीन धानमंडी के व्यापारी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें