कोरोना काल में भले ही स्कूल बंद हों, लेकिन राज्य सरकार ने शिक्षकों की ओर से भरी जाने वाली दैनिक डायरी को लेकर एक पहल की है। इस बार सरकार ने अपने स्तर पर दैनिक डायरी को तैयार करवाया है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर की ओर से स्कूल में नियुक्त शिक्षकों के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए शिक्षक दैनिक डायरी का प्रकाशन किया गया है जाे वितरण के लिए जिला मुख्यालय पर पहुंच गई हैं।

जल्द ही समग्र शिक्षा अभियान की ओर से ब्लॉकवार स्कूलों में वितरण किया जाएगा। यह पहला अवसर है कि शिक्षक दैनिक डायरी को राज्य सरकार के स्तर से प्रकाशित किया गया है। अब तक विद्यालय प्रशासन अपने स्तर पर ही स्थानीय बाजार से शिक्षकों के लिए शिक्षक दैनिक आवश्यकतानुसार खरीदता था। इस बार शिक्षक दैनिक डायरी में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का संदेश, भारत के संविधान के बारे में स्कूल की

समय सारणी, स्कूल व शिक्षक की जानकारी, शैक्षणिक सत्र में कार्य दिवसों की जानकारी, समय विभाग चक्र शिक्षक अनुसार व कक्षानुसार है। वहीं शिक्षक कार्य के अतिरिक्त अन्य जानकारियां भी शामिल की गई हैं।
दैनिक डायरी में पढ़ाई की वार्षिक योजना भी शामिल : इस दैनिक डायरी में पढ़ाई की वार्षिक योजना भी शामिल की गई है। Eईसीटी प्रभारी शंभूलाल मीणा ने बताया कि जिले की कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलाें में

पढ़ाने वाले शिक्षकाें के लिए 6 हजार 900 से अधिक दैनिक डायरी अा चुकी है। उन्हाेंने बताया कि 9वीं से 12वीं के शिक्षकाें के लिए पहले की तरह दैनिक डायरी स्कूल स्तर पर ही खरीदनी हाेंगी। अापकाे बता दें कि जिलेभर में 1900 से अधिक सरकारी स्कूल संचालित हाे रहे हैं। इनमें पढ़ाने वाले शिक्षकाें की संख्या करीब 12 हजार है।

शिक्षक की ओर से राेजाना भरी जाने वाली डायरी में बदलाव कर नवाचार किया
शंभूलाल मीणा ने बताया कि इस बार शिक्षक की ओर से राेजाना भरी जाने वाली दैनिक डायरी में बदलाव कर नवाचार किया गया है। प्रतिभावान विद्यार्थियों की सूची एवं उनके लिए शिक्षक की ओर से किए गए कार्य की जानकारी भरनी होगी। न्यून शैक्षिक स्तर छात्रों की सूची एवं उनके लिए शिक्षक की ओर से किए गए सुधार कार्य, शिक्षक अभिभावक संपर्क की जानकारी, राष्ट्रीय कार्यक्रम भौतिक संसाधन तथा शैक्षिक गतिविधियों में शिक्षक की सहभागिता की जानकारी, शामिल है साथ ही ज्ञान संपर्क पोर्टल एवं मुख्यमंत्री विद्यालय कोर्स की पूरी जानकारी एवं ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 6900 daily diaries for teachers teaching up to 8th arrived at headquarters, block wise delivery will be done soon
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top