अहमदाबाद-दिल्ली-अहमदाबाद एक्सप्रेस में अब पार्सल सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए एक डिब्बा अलग से लगाया गया है। उप रेलवे के सीपीआरओ सुनील बेनीवाल ने बताया कि अनुसार गाड़ी संख्या 02915/02916, अहमदाबाद-दिल्ली-अहमदाबाद एक्सप्रेस में स्पेशल रेलसेवा में अहमदाबाद से 5 अक्टूबर एवं दिल्ली से 6 अक्टूबर से 1 पार्सल डिब्बा लगाया जा रहा है। इससे आमजन को अब इस रेलसेवा में पार्सल की सुविधा भी प्राप्त होगी। इस सेवा के उपलब्ध होने से अब मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों के लिए आमजन तथा व्यापारी पार्सल बुकिंग करा सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top