क्रिश्चयन गंज थाना इलाके में वाहन चाेरी की वारदात में लिप्त दाे आराेपियाें काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी डाॅ. रविश के अनुसार आराेपियाें से बाइक बरामद की गई है। वाहन चाेरी की अन्य वारदाताें के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। आराेपी नाैसर निवासी शाहरूख उर्फ माेटा और रातीडांग निवासी सलीम खान ने मित्तल हास्पिटल के निकट से बाइक चाेरी की थी। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप और एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह भाटी के निर्देश पर टीम गठित कर जांच की गई। इसमें अाराेपियाें की पहचान की गई और गिरफ्तार किया गया। आराेपियाें से उनके साथियाें के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें