राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2018 के शेष विषयों में से भूगोल की काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन आयोग ने 245 अभ्यर्थियों काे काउंसलिंग के लिए कॉल किया था। इसमें से 237 अभ्यर्थी काउंसलिंग में माैजूद थे।
आयोग में भूगोल विषय से संबंधित अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला 9 बजे से पहले ही शुरू हो गया था। काउंसलिंग स्थल पर आयोग की ओर से संबंधित सीट पर काउंसलिंग के लिए पहुंचने के लिए रोलनंबर वाइज व्यवस्था की गई थी।
आयोग की ओर से पहले दिन रोल नंबर 400161 से 441717 तक के अभ्यर्थियों को काॅल किया गया था। अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच के लिए अलग-अलग शिक्षा विभाग की टीमों का गठन किया गया था। आयोग की टीम भी इस मौके पर मौजूद थी। काउंसलिंग में कुल 7 टेबलाें पर दस्तावेजाें की जांच की व्यवस्था की गई थी।
आयोग ने कोविड-19 की गाइड लाइन की अनुपालना के लिए अभ्यर्थियों को मुंह पर मास्क लगाने के साथ ही हैंड सेनिटाइजर लाने के लिए भी कहा था। मंगलवार को सुबह 9 बजे से और दाेपहर 2 बजे से भूगोल विषय की काउंसलिंग होगी। इसके लिए 245 अभ्यर्थियों को ही कॉल किया गया है। पहली पारी में 140 और दूसरी पारी में 105 अभ्यर्थियाें काे बुलाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें