उप रेलवे के जीएम आनंद प्रकाश ने कहा कि आमजन की सुविधाओं के लिए 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक और स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी, ताकि दुर्गा पूजन एवं दीपावली जैसे त्यौहारों पर लोग अपने घरों पर आराम से जा सकें। इसके लिए सभी मंडलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अजमेर रेल मंडल की ओर से की जा रही शत-प्रतिशत समय पालना पर मंडल एवं डीआरएम नवीन कुमार परसुरामका की प्रशंसा भी की गई।

जीएम आनंद प्रकाश ने कहा कि विगत समय में उत्तर पश्चिम रेलवे में जो कार्य हुए हैं उनकी रेलवे बोर्ड द्वारा सराहना की गई है। इसमें माल लदान में वृद्धि तथा मालगाड़ियों की औसत गति में बढ़ोतरी प्रमुख है। समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक नवीन परसुरामका की अजमेर मंडल पर 100 प्रतिशत समयपालना प्राप्त करने तथा मदार स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए सराहना की। जीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत के तहत स्टेशनों तथा ट्रेनों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ की जानी चाहिए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी स्वास्थ्य प्रोटोकाल का पालन सभी को सुनिश्चित करना है।

उन्होंने डिजिटल भारत की बात करते हुए कहा कि इसका उपयोग रेलवे पर टिकट बुकिंग तथा पेमेंट संबंधित कार्यों में अधिकाधिक करने के लिए सभी को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि एक दूसरे के संपर्क में आने की संभावना कम से कम हो।

रेलवे पर उपयोग में आ रही ई-एप्लीकेशन जैसे ई-डैश, एचआरएमएस व ई-पास की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की। जीएम ने रेलवे अस्पतालों में कोविड के मरीजों के लिए किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा की। इसमें ऑक्सीजन की उपलब्धता तथा उपचार में क्वालिटी पर विशेष बल दिया। उत्तर पश्चिम रेलवे पर आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के चल रहे दोहरीकरण व विद्युतीकरण के कार्यों की समीक्षा, सर्दियों में बरती जाने वाली सावधानियों तथा समयपालना के विषय पर भी चर्चा की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Railways will operate special trains from October 15 to November 30
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top