जिले के प्रभारी व ऊर्जा, पीएचईडी एवं भू-जल, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के मंत्री डाॅ. बीडी कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से कोरोना संक्रमण एवं बचाव के लिए प्रारंभ किए गए ‘नो मास्क, नो एंट्री’ जन आंदोलन में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी, सजगता व जागरूकता जरूरी है। हम जागरूकता से अपने स्वयं का तथा दूसरों का जीवन बचा सकते हैं। डॉ. कल्ला ने कहा कि जब तक कोरोना की दवा नहीं बनती, तब मास्क ही बचाव है।
इसे अपनाया जाना चाहिए। गांधी चौक पर हुए जन आंदोलन के शुभारंभ समारोह में डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को बिना मास्क घर से नहीं निकलना चाहिए। बाहर किसी प्रकार का काम करने के बाद साबुन से हाथ अवश्य धोएं। फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व के कई राष्ट्रों में बड़े-बड़े पदों पर बैठे नागरिक भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बहुत से नागरिकों ने अपनी जान भी गंवा दी है। अगर कोई नागरिक कोविड संक्रमित है तो उनका सहयोग करें।
कोरोना वारियर्स, पुलिस, चिकित्सक, नर्सिंग व सफाई कर्मी लगे हुए हैं, उनका भी सम्मान करें। राज्य सरकार ने मुफ्त वितरण के लिए एक करोड़ मास्क बनवाए हैं। संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि कोविड-19 से बचाव के लिए जन आंदोलन चलाया जाए। इस महामारी को कोई भी नागरिक हल्के में न लें। जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा ने कहा कि इस अभियान को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाएंगे, जिससे इस संक्रमण से निपटने में हम सफल होंगे। नगरपरिषद की सभापति करुणा चांडक ने कहा कि कोरोना जागरूकता जन आंदोलन में श्रीगंगानगर जिला राजस्थान का रोल मॉडल बनेगा।
मेडिकल कॉलेज निर्माण शुरू कराओ व पेयजल की समस्या हल- करोमेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू करवाने तथा ग्राम पंचायत 4 जैड के दुर्गा विहार में वर्षों से चली आ रही पीने के पानी की समस्या के निराकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने जिला प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। जिला प्रभारी मंत्री ने मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए कलेक्टर को कहा। इसके साथ-साथ मौके पर उपस्थित जलदाय विभाग के एसई से ग्रामवासियों को पानी उपलब्ध करवाने तथा समस्या के निराकरण के लिए कहा।
इस अवसर पर गंगानगर युवा माेर्चा के जिलाध्यक्ष देवकरण नायक, गोपाल सिंह, अमित सुडिया, कैलाश खान, साधुराम, अशोक डागला, संतोष देवी, धर्मेश, मीरा देवी, ममता कुमारी, सुदामी देवी, अंजु कुमारी, रमेश कुमार, सुरेन्द्र, राजेन्द्र दास, चंदन, कलावती, सरोज, विमला देवी, सुभाष नायक, इन्द्रजीत भांभू आदि उपस्थित थे।
3 ई छोटी
ग्राम पंचायत 3 ई छोटी में पंचायत समिति, अटल सेवा केंद्र, किसान सेवा केंद्र तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने एवं राजकीय विद्यालय के नाम परिवर्तन की मांग सरपंच सुनीता सिगड़ ने की है। सरपंच प्रतिनिधि रजीराम सिगड़ तथा वेदप्रकाश सिगड़ ने मांग की है कि यूआईटी से पंचायत भवन, अटल सेवा केंद्र, किसान सेवा केंद्र तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हेतु भूमि आवंटित करवाई जाए।
मजदूर संघ
राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल मजदूर संघ का शिष्टमंडल प्रदेश महामंत्री लीलाधर पटवा के नेतृत्व में साेमवार शाम काे सर्किट हाऊस में कैबिनेट मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला से मिला। ज्ञापन सौंपकर शुगर मिल के निजीकरण व श्रमिकों के अन्यत्र स्थानांतरण का विरोध किया। अध्यक्ष छाजूराम मीडिया प्रभारी उपेन्द्र रामायण फोरमैन, गुरचरण सिंह, अच्छेलाल, पवन शर्मा आदि उपस्थित थे।
एनएसयूआई
एनएसयूआई के शिष्टमंडल ने कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला से मिलकर उन्हें छात्राें की समस्याओं से अवगत करवाकर निराकरण की मांग की है। छात्र नेता अक्षय गौतम ने कहा कि आगामी सत्र के संचालन में भी अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इससे छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं। इस अवसर पर रायसिंहनगर से पिंकी गौड़, महावीर भादू, राकेश कुमार, अतुल मुद्गल मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें