ख्वाजा साहब की दरगाह में सोमवार को देश में कोरोना खात्मा के लिए विशेष दुआ हुई। मुंबई से रजा अकादमी के सरबराह अल्हाज मुफ्ती सईद नूरी की अगुवाई में आए कारवाने गरीब नवाज ने गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी दे कर यह दुआ की। अंजुमन सैयदजादगान ने कारवां का इस्तकबाल किया।
कोविड-19 फ्री को लेकर मुंबई से शनिवार को ये कारवां रजा अकादमी के सरबराह अल्हाज मुफ्ती सईद नूरी के नेतृत्व में निकले कारवां का दरगाह में समापन हुआ। कारवां के प्रतिनिधिमंडल ने पहले आस्ताना शरीफ में हाजिरी दी। सैयद इरफान रिजवी ने जियारत कराई। बाद में अंजुमन के सचिव सैयद वाहिद हुसैन अंगाराशाह, संयुक्त सचिव सैयद मुसब्बिर हुसैन चिश्ती और सैयद ऐनुद्दीन चिश्ती ने उनका इस्तकबाल किया।
सईद नूरी ने बताया कि कारवां में मौलाना सैयद मिन्हाज रजा हाशमी, सैयद सुब्हानी मियां नूरी, मोहम्मद अब्बास रिजवी, इमरान दादानी, शकील अहमद रजा, शरजील रजा आदि शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें