जिले में कोरोना का संक्रमण बेकाबू है और लोग लगातार एक-दूसरे से संक्रमित हो रहे हैं। मंगलवार को जिले में 196 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें अलवर शहर में 91, भिवाड़ी में 43, तिजारा में 16, मालाखेड़ा में 11, लक्ष्मणगढ़ में 7, राजगढ़ व थानागाजी में 6-6, रामगढ़ में 5, बानसूर व बहरोड़ में 4-4, रैणी में 2 और दूसरे जिले का 1 पॉजिटिव मिला है।
इन्हें मिलाकर अब जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा 15448 हो गया है। मंगलवार को शहर में ईटाराना छावनी के 4 सैनिकों व आबकारी थाने के कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अलवर आगार का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। चिकित्सा विभाग के मुताबिक अब तक 11799 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 11289 लोग रिकवर्ड होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
अभी 464 एक्टिव केस हैं, जिनमें 289 का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है। डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में 66, डेडिकेटेड कोविड हैल्थ सेंटर में 7 और कोविड केयर सेंटर में 56 मरीज भर्ती हैं, जबकि 23 मरीजों का दूसरे जिलों में इलाज चल रहा है। शेष पेज|16 पर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें