कोरोना के जोखिम के बीच पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को थानागाजी और मुंडावर पंचायत समिति क्षेत्र की 87 ग्राम पंचायतों ने मतदान के जरिये सरपंच व वार्ड पंच चुने। थानागाजी में 83.67 और मुंडावर में 84.53 लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कई कोरोना संक्रमित पीपीई किट पहनकर वोट डालने पहुंचे।
मतदान केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के इंतजाम इस चरण में भी कहीं नहीं दिखे। कुछेक जगह को छोड़ ज्यादातर केंद्रों पर वोटरों को एक-दूसरे से सटकर कतार में खड़े रहना पड़ा। बूथों पर दिव्यांग व बुजुर्गों को लाने-ले जाने के लिए व्हीलचेयर और सहायक नहीं थे। मुंडावर पंस की ग्राम पंचायत मातौर में कुछ उपद्रवी लाेगाें ने मतदान केंद्र पर अव्यवस्था फैलाई।
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और भीड़ को तितर-बितर किया। नंगली ओझा ग्राम पंचायत में 104 वर्षीय सबसे बुजुर्ग मतदाता खैरथल पुरानी मंडी निवासी माेहरा देवी ने वाेट डाला। ग्राम पंचायत रसगन में पाेलिंग बूथ के बाहर दिनभर भीड़ बनी रही। किसी अधिकारी ने रोक-टोक नहीं की। जबकि पेहल में शराब पीकर उत्पात मचाते एक व्यक्ति की पुलिस ने धुनाई कर दी।
किशोरी : ग्राम पंचायत किशोरी,क्यारा, सीलीबावड़ी, अजबगढ़, भीकमपुरा, बामनवास चौगान, पिपलाई में मतदाताओं में जोश नजर आया। बूथों पर सुबह और मतदान के अंतिम चरण में भीड़ रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें