दक्षिण नगर निगम के वार्ड नंबर 25 से भाजपा की प्रत्याशी अपर्णा सैनी के जाति प्रमाण पत्र काे लेकर मामला अभी भी उलझा हुआ है। कलेक्टर उज्जवल राठाैड़ ने इस मामले में तहसीलदार गजेंद्र सिंह काे मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करवाने के आदेश दिए।
साथ ही राज्य निर्चाचन आयाेग काे पत्र लिखकर चुनाव निरस्त करवाने उस वार्ड की रिटर्निंग अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा है। तहसीलदार ने जांच के लिए नयापुरा थाने काे पत्र लिखा है कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जाे शपथ पत्र दिया था वाे सही या फर्जी इसकी जांच कर रिपाेर्ट दर्ज की जाए।
कलेक्टर ने तहसीलदार काे आदेश दिए कि वाे अपर्णा सैनी पत्नी प्रकाश सैनी काे जाे जाति प्रमाण पत्र जारी किया था, उसके बारे में अब तक जांच में सामने आया है कि गलत शपथ पत्राें के आधार पर प्रमाण पत्र जारी किया हुआ है।अत: इस मामले में गलत तथ्याें काे देने वाले दाेषियाें के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित थाने में रिपाेर्ट दर्ज करवाए।
इस संबंध में तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने बताया कि शपथ पत्राें की जांच के लिए अपर्णा से दस्तावेज मांगे थे, लेकिन उन्हाेंने उपलब्ध नहीं करवाए। पड़ाैसियाें से भी पूछताछ की, लेकिन उनकी जाति के बारे में काेई कुछ नहीं बता पाया।
फर्जी शपथ पत्र देने के लिए अब नयापुरा थाने काे मैंने पत्र भेज दिया है। जाे संभावत: शनिवार की सुबह तक पहुंच जाएगा। शपथ पत्र सही था या नहीं वाे जांच करेंगे। यदि शपथ पत्र फर्जी पाया गया ताे उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें