जिला अस्पताल में सरकारी मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए चिन्हित जमीन पर उगी झाड़ियों की सफाई शुरू कर दी गई है। निर्माण एजेंसी राजस्थान स्टेट रोड डेवलेपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन की ओर से जमीन पर सफाई का टेंडर स्वीकृत करने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी आरएसआरडीसीसी की ओर से वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद शुक्रवार को झाड़ियां हटाने का काम शुरू हो गया। ठेकेदार फर्म की ओर से जेसीबी से झाड़ियां हटाई जा रही हैं। आरएसआरडीसीसी के प्रोजेक्ट डायरेक्ट बीएस स्वामी के अनुसार इस काम पर 2.30 लाख रुपए का टेंडर जारी किया गया है।

काॅलेज भवन की डीपीआर के लिए टेंडर देने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर है। इसके बाद डीपीआर के लिए सर्वे हाेगा। शुक्रवार को झाड़ियां हटाने के काम का विधायक राजकुमार गौड़ ने भी अवलोकन किया। विधायक ने अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज की पीपीआर की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीएस स्वामी, पीएमओ डॉ. केएस कामरा, राजकुमार योग, नर्सिंग यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र शर्मा आदि उपस्थित थे। ठेकेदार फर्म को झाड़ियां हटाने का कार्य 15 दिनों में पूरा करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cleaning of bushes in government medical college campus, survey will be done for DPR
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top