कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 6,7 व 8 नवंबर काे छह पारियाें में हाेगी। परीक्षा में साढ़े 17 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। प्रदेश में 600 सेंटर बनाए गए हैं। 25 अक्टूबर काे पुलिस की वेबसाइट पर अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी से यह पता कर सकेंगे कि उनका सेंटर किस जिले में आया है। एक नवंबर के बाद अभ्यर्थी परमिशन लेटर डाउनलाेड कर सकेंगे। 5438 पदाें के लिए हाे रही भर्ती में हर दिन छह लाख अभ्यर्थी बैठेंगे।

कांस्टेबल भर्ती की जिम्मेदारी संभाल रहे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गाेविंद गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थी ने जिस जिले के लिए आवेदन किया है उसका परीक्षा सेंटर उस जिले में न हाेकर अन्य जिले में आएगा। आवेदन जिला स्तर पर किए गए हैं। ऐसे में मेरिट भी जिला स्तर पर बनेगी। परमिशन लैटर ऑनलाइन मिलेंगे। परीक्षा ऑफ लाइन हाेगी। परीक्षा लगातार तीन दिन में छह पारियाें में आयाेजित करने से ज्यादा परीक्षा सेंटर की जरूरत नहीं पड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हर दिन छह लाख अभ्यर्थी बैठेंगे
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top