शहर के एक परिवार पर कोरोना काल बनकर टूटा। एक के बाद एक, तीन भाई कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जान गंवा बैठे। तीनों परिवार के मुखिया थे। 28 दिन के भीतर परिवार की एक पूरी पीढ़ी खत्म हो गई। इससे परिवार के साथ पूरे पुष्करणा समाज में शोक हैं। कोरोना का सबसे भयानक चेहरा सोमवार को सामने आया।

जब जालोरी गेट क्षेत्रवासी व्यास परिवार का तीसरा बेटा भी चल बसा। इससे पहले एक महीने में इसी घर के दो बेटे कोरोना से जान गंवा बैठे। अब भी कोरोना घर से नहीं निकला है, कई सदस्य इससे पीड़ित हैं। इस एक माह की अवधि में तीन भाई श्याम व्यास, अशोक व्यास और संजय व्यास का निधन हो गया।
3 सदस्यों को छोड़कर पूरा परिवार अब भी संक्रमित
परिवार में तीन सदस्यों को छोड़कर सभी कोराेना पॉजिटिव हैं। श्याम व्यास की पत्नी रीटा व बेटा पीयूष तथा अशोक व्यास की पत्नी चारू कोविड पॉजिटिव नहीं हैं। इसके अलावा संजय की पत्नी मीना व दो बेटे कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके अलावा इन तीनाें भाइयों की बहन सुनीता व दो अन्य भानजे भी कोविड पॉजिटिव हैं और होम क्वारेंटाइन हैं।
श्याम व्यास, 65 वर्ष कैंसर से भी पीड़ित थे
बिजनेसमैन श्याम व्यास की उम्र करीब 65 वर्ष थी। उन्हें कैंसर था। 7 सितंबर को उनका निधन हो गया। जब बॉडी का कोरोना टेस्ट हुआ तो वे पॉजिटिव आए। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने टेस्ट करवाया तो श्याम के 2 भाई अशोक व संजय (दत्तक भाई) भी पॉजिटिव आए। परिवार में पत्नी रीटा व पुत्र पीयूष है, जो आईआईटीयन है तथा यूएस रहता है।
अशोक व्यास, 58 वर्ष, संक्रमण का शिकार
श्याम के निधन के बाद अशोक पॉजिटिव आए। उनमें लक्षण दिखाई दिए तो एम्स में भर्ती करवाया गया। वहां 5-7 दिन उपचार के बाद 20 सितंबर को निधन हो गया। परिवार में पत्नी चारु व बेटा आयुष हैं। आयुष इंजीनियर है तथा निजी फर्म में कार्य करता है। श्याम 58 वर्ष के थे। आयुष भी पॉजिटिव आया, वह होम क्वारेंटाइन हैं।
संजय व्यास, 45 साल, संक्रमण ले डूबा
दो भाईयों के निधन के बाद पूरा परिवार टूट चुका था, लेकिन एक पहाड़ और टूटना था। सोमवार को तीसरे भाई संजय (दत्तक भाई) 45 साल ने भी परिवार का साथ छोड़ दिया। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पहले गोयल व फिर राजदादीजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पत्नी मीना व दोनों बेटे फारूष व आरूष भी पॉजिटिव हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The epidemic killed a family in 28 days, one by one the three brothers of Vyas Kutumb died, the family infected
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top