यूपी के गाेरखपुर से बीजेपी सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन ने मंगलवार को कोटा में बड़ा बयान दिया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला के निधन पर शोक व्यक्त करने कोटा आए रवि किशन ने मीडिया से बातचीत में कोरोना वायरस को चाइना का बायो वेपन (जैविक हथियार) करार दे दिया।

उन्होंने बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर कहा कि जिस तरह से बायो वेपन बनाकर चाइना ने कोरोना वायरस पूरे विश्व में फैला दिया है, उसी तरह पाकिस्तान भी बॉलीवुड के जरिए भारत में ड्रग्स का जाल फैला रहा है। यह ड्रग्स विभिन्न तरह के केमिकल के रूप में नेपाल, राजस्थान और पंजाब के रास्ते भारत में आता है। यह पाकिस्तान की बहुत बड़ी साजिश है, वह भारत की युवा आबादी को खोखला करना चाहता है। यह आसान रास्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री के रूप में ले लिया, क्योंकि लोग मूवी देखते हैं और उसको फॉलो भी किया जाता है।

उन्हाेंने कहा कि मैंने यह मुद्दा उठाया, उसके बाद एनसीबी ने एक्शन लिया है, सरकार की सभी एजेंसियां काम कर रही हैं और अब सारे नेटवर्क को पकड़ा जा रहा है। कौन सप्लाई कर रहा था, कौन ड्रग्स पैडलर है, कुछ गंदी मछलियां बॉलीवुड की भी हैं, उनको भी हटाने की बात चल रही है। मुझे उम्मीद है कि हम इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कमर तोड़ने में कामयाब होंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को उठाने पर मुझे नुकसान होने का अनुमान पहले से था, लेकिन मुझे अपने देश के युवाओं और फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपने करियर व फिल्मों की कुर्बानी देने पर भी कोई तकलीफ नहीं होगी। जब मैं बोल रहा था, तब मुझे पता था कि मेरी जानमाल को भी नुकसान है, लेकिन गोरखपुर की साढ़े 7 लाख आबादी ने मुझे जिताया है, लोग अब गूंगा-बहरा सांसद नहीं चाहते।
7 दिन में हो जाएगा हाथरस मामले का पूरा खुलासा
रवि किशन ने हाथरस मामले पर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले की जांच एसआईटी को दे दी है, जो 7 दिन में पूरे मामले का खुलासा कर देगी। साथ ही नार्को टेस्ट के निर्देश दिए गए हैं। पूरा मामले सीबीआई को सौंपा जा रहा है। इस प्रकरण में जो भी गलत हुआ है, वह सामने आ जाएगा और लोगों को कड़ी सजा मिलेगी। रवि किशन ने यह भी कहा कि ओम बिरला लोकसभा स्पीकर के रूप में हमारे शिक्षक और बड़े भाई हैं, वह हमेशा लोकसभा में बोलने का मौका देते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सासंद रवि किशन
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top