बिजली, पानी एवं महत्वपूर्ण विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सेामवार काे कलेक्टर आनंदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मीटिंग में जलदाय विभाग कटघरे में रहा। कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए कि जिले में पेयजल आपूर्ति के लिए पिछले दो साल में बनी पेयजल टंकियों का सर्वे कर रिपोर्ट दें और इस रिपोर्ट में जलदाय विभाग की जिन पेयजल टंकियों में अब तक पानी नहीं पहुंचा है ताे संबंधित कनिष्ठ अभियन्ता को सीसीए नियमों के तहत चार्जशीट जारी करें।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा बनाई गई पेयजल टंकी को भी शीघ्र चालू करें और अमृत जल योजना के तहत जिन आवेदनकर्ताओं ने डिमांड राशि जमा करा दी है उनके 25 अक्टूबर तक हर हाल में कनेक्शन कराएं। कलेक्टर ने कहा कि अमृत जल योजना के तहत जिन उपभोक्ताओं द्वारा डिमांड राशि जमा नहीं कराई गई उन सबकी डिमांड राशि जमा कराने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाकर कार्य पूर्ण कराएं।
उन्होंने जिले में खराब 73 आरओ में से 6 सप्ताह में केवल 4 आरओ को ही ठीक करने की धीमी गति पर नाराजगी जताई और कहा कि ठेकेदार से तुरंत एक्शन प्लान लें और शेष आरओ की मरम्मत कराएं। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में खराब हैंडपंपों को शीघ्र सही कराने के निर्देश भी दिए और एडीएम सेकंड काे अमृत जल योजना के तहत जलदाय विभाग द्वारा बताए जा रहे चालू पेयजल कनेक्शनों का भौतिक सत्यापन कमेटी के माध्यम से कराने की बात कही।
अलवर-रामगढ़ सड़क के चौड़ीकरण के कार्य की प्रगति धीमी होने से आमजन को हाे रही असुविधा काे देखते हुए कलेक्टर ने इसकी जांच करने के लिए उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए। जयपुर विद्युत वितरण निगम लि. के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए कि विद्युत संबंधित दुर्घटनाओं की जांच मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए शीघ्र करावे ताकि संबंधित को मुआवजा राशि शीघ्र मिल सके।
कलेक्टर ने जिले के 63 राजकीय विद्यालय भवनों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन शिफ्टिंग के कार्य को 31 अक्टूबर तक पूर्ण कराने, जिला परिषद के अधिशाषी अभियन्ता को जनता जल योजना के जिन पेयजल कनेक्शनों के विद्युत बिल लम्बित चल रहे हैं उन्हें शीघ्र जमा कराने, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को उच्च शिक्षा से संबंधित लम्बित छात्रवृति प्रकरणों के आक्षेपों को दुरूस्त कराकर बजट आने पर तुरन्त भुगतान कराने, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को 22 विद्यालयों का नामकरण होना है उनके आक्षेपों की पूर्ति कराकर नामकरण हेतु पत्रावली शीघ्र निदेशालय भिजवाने, स्कूलों के खेल मैदानों पर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई करवाने व पुलिस इमदाद की आवश्यकता होने पर संबंधित उपखण्ड अधिकारी से समन्वय करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर आनंदी ने कहा कि लापरवाही बरतने पर संबंधित संस्था प्रधान के विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी।
आंगनाबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश
बैठक में जिला कलेक्टर आनंदी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक को आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा सहयोगिनियों के पद रिक्त है वहां शीघ्र आम सभा करवाकर पदों को भरवाने, डीएसओ काे खाद्य सुरक्षा योजना में जुडे हुए अपात्र लोगों का सर्वे कराकर नाम हटवाने, उद्यान विभाग के सहायक निदेशक को जिले में 65 हैक्टेयर में बागवानी के लक्ष्य के अनुरूप किसानों को प्रेरित कर बागवानी हेतु आवेदन लेकर उन्हें स्वीकृत करने के निर्देश भी दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें