नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन ने विभिन्न मांगाें को लेकर सोमवार शाम काे दिल्ली- अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस के अलवर आगमन के समय रेलवे स्टेशन पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। मांगे नहीं माने जाने पर 22 अक्टूबर से रेल चक्का जाम की चेतावनी दी है। शाखा सचिव आरके शर्मा ने बताया कि शाखा अध्यक्ष चंदरू राम के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों ने बोनस की मांग, निजीकरण व निगमीकरण के विराेध में, पुरानी पेंशन लागू करने, नाइट ड्यूटी राशि का एडवांस भुगतान करने व मान्यता के चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि सरकार हर वर्ष दुर्गा पूजा से पहले बोनस की घोषणा कर देती है लेकिन इस बार प्रस्ताव भेजने के बाद भी घोषणा नहीं की गई है। 21 अक्टूबर तक सरकार यदि बाेनस की घाेषणा नहीं करती है ताे 22 अक्टूबर को रेल का चक्का जाम किया जा सकता है। प्रदर्शन करने वालों में केएल मीणा, कमलेश मीणा, सोहन लाल गुर्जर, महावीर गुर्जर, मनीष मीणा, फरमान खान, विकास मीणा, बच्चू लाल, गजेंद्र, हरिओम मीणा, अश्विनी, हेमंत, दिनेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें