फाइनेंस कंपनी काे चकमा देने के लिए कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर टैक्सी के रूप में चलाने के मामले में एनईबी थाना पुलिस ने साेमवार काे एक व्यक्ति काे गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब असली कार के मालिक के मोबाइल पर दिल्ली में चालान कटने का मैसेज आया।

पकड़ा गया आराेपी ऑनलाइन बुकिंग कर दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में कार काे टैक्सी में चला रहा था। पुलिस ने आराेपी के कब्जे से कार तथा फर्जी नंबर प्लेट जब्त की है। पकड़ा गया आराेपी मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के सूकल गांव निवासी रामबाबू नट है। दाेनाें ही कार एक ही कंपनी हैं और टैक्सी नंबर की हैं।

पुलिस ने बताया कि दयानगर 60 फुट राेड अलवर निवासी उत्तम सिंह ने 7 सितंबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पास 2012 मॉडल की ईटोज कार है, जिसका नंबर आरजे02-सीई 3908 है। कार मेरे घर पर ही खड़ी है, लेकिन दिल्ली में मेरी कार का दो बार चालान कटने की सूचना मुझे मोबाइल पर मैसेज के जरिए दिल्ली पुलिस ने भेजी है।

इससे पहले 27 अगस्त काे भी शाम 5 बजकर 16 मिनट पर उसके मोबाइल पर कार के पॉल्यूशन प्रमाण पत्र का मैसेज आया था। उसके पास अपनी कार का असली पॉल्यूशन प्रमाण पत्र मौजूद है। उसकी कार भी घर पर ही थी।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी रामबाबू नट फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अपनी गाड़ी चला रहा है। पुलिस ने साेमवार काे आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि आराेपी फाइनेंस कंपनी से बचने के लिए अपने वाहन पर अन्य वाहन की फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में लेकर घूमता था।

शिकायतकर्ता एवं आराेपी के पास एक ही कंपनी की गाड़ी हाेने का फायदा उठाता था। खुद की गाड़ी की नम्बर प्लेट हटा कर दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगा लेता था, जिससे फाइनेंस कंपनी को चकमा दे सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Caught driving a car with fake number plates to dodge the finance company
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top