मास्क लगाए बिना घूमने और सामान बेचने वालों का आंकड़ा 3 लाख से ज्यादा पहुंच गया है। राज्य पुलिस की अपराध शाखा के डीजी एम.एल.लाठर ने बताया- राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत 8.23 लाख व्यक्तियों का चालान कर 11.85 करोड़ रु. जुर्माना वसूला है। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 10,48,943 वाहनों का चालान व 1,69,966 वाहन जब्त कर 19.29 करोड़ रु. जुर्माना वसूल है।
जहां सैंपल दिया, वहीं से मिलेगी रिपोर्ट
शहर में स्वास्थ्य केन्द्र, सरकारी चिकित्सालय पर कोविड-19 के लिए सैंपलों की रिपोर्ट वहीं पर मिलेगी। मना करने वाले अधिकारी जिम्मेदार होंगे। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ.नरोत्तम शर्मा ने बताया कि कुछ स्वास्थ्य केन्द्रों व अस्पतालों पर मरीजों के सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट देने से मना किया जा रहा है। जिससे मरीजों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें