जयपुर निवासी युवती ने सीकर के एक व्यवसाई के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व अभद्रता करने का मामला दर्ज करवाया है। युवती अपनी कजिन के यहां सीकर आई हुई थी। आरोपी नवीन अग्रवाल को पता चला कि उसकी कजिन के घर कोई नहीं है तो वह फ्लैट में पहुंच गया और गेट काे धक्का मारकर बंद कर युवती से छेड़छाड़ की। युवती मौका पाकर गेट खोलकर बाहर भाग गई।

युवती ने अपने रिश्तेदार के साथ सदर थाना पहुंच मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार युवती जयपुर के मानसरोवर निवासी है और वह चार-पांच दिन पहले सीकर आई थी। कजिन का घर बीकानेर बाईपास पर है। नवीन अग्रवाल युवती की कजिन सिस्टर का जानकार है। वह जब भी आता तो उसे देखता रहता था।

एक अक्टूबर को आरोपी नवीन अग्रवाल को कहीं से सूचना लग गई कि उसकी कजिन घर पर नहीं है और वह अकेली है। आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां आ गया। वह घर की घंटी बजाने लगा। युवती ने दरवाजा खोला तो नवीन अग्रवाल खड़ा था।

युवती के पूछने पर आरोपी ने तुरंत गेट को धक्का मारकर बंद कर लिया। आरोपी ने युवती के साथ बतमीजी करने की कोशिश की। उसने युवती की लज्जा भंग करने की कोशिश की और हाथापाई करने लगा। युवती मौका पाकर वहां से भागी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सटोरिया है। पुलिस जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top