गुजराती स्कूल के पास पुरानी आरपीएससी वाली भुजा पर 12-12 स्टील गार्डर के तीन स्पाॅन चढ़ाए जा चुके हैं, जबकि 1 स्पाॅन की बाेल्टिंग का कार्य जारी है। अनुबंधकर्ता फर्म द्वारा जल्द ही 3 स्पाॅन के लिए स्टील गार्डर की सप्लाई की जाएगी। मालूम हाे कि अजमेर शहर को जून 2021 तक एलिवेटेड रोड की सौगात मिलने जा रही है। 220 करोड़ से 2.6 किलोमीटर लंबाई का एलिवेटेड रोड तैयार किया जा रहा है। मार्टिंडल ब्रिज से आगरा गेट और गांधी भवन से पुरानी आरपीएससी तक निर्माण कार्य चल रहा है।


एल्फाबेट वाई के आकार में बिछ रही है एलिवेटेड राेड

नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि एलिवेटेड रोड के पायलिंग वर्क का काम लगभग 89 प्रतिशत हो चुका है। 91 पायलिंग वर्क में से 89 बनकर तैयार हो चुके हैं। 91 पाइल केप में 80 तैयार किए जा चुके हैं।

91 पियर लिफ्ट में 80 प्रतिशत काम हो चुका है और 73 बनकर तैयार हो गए हैं। 89 पियर केप में 63 प्रतिशत काम पूरा करते हुए 56 तैयार किए जा चुके हैं। इसी प्रकार एलिवेटेड काम को गति देते हुए तीन स्टील गार्डर (स्पाॅन) का काम किया गया है।

पिलर्स का काम पूरा होने के बाद एलिवेटेड रोड बनाने के लिए स्टील-कंक्रीट कंपोजिट गार्डर बिछाए जाएंगे। वाई आकार का बनने वाला एलीवेटेड रोड फोर लेन मार्टिंडल ब्रिज से गांधी भवन और गांधी भवन से आगरा गेट तक होगा।

आमजन काे मिलेंगी यह दाे बड़ी राहत

  • यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। 44.48 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
  • ट्रैफिक सिग्नलों पर चालू खड़े वाहनों से प्रदूषण फैलता है, आमजन को खासी परेशानी होती है। इससे राहत मिलेगी

बरकरार हैं ये 2 परेशानियां

  • एलिवेटेड राेड निर्माण के लिए स्किल्ड लेबर की कमी लगातार जारी है। इस कारण से काफी काम पैंडिंग हाे रहा है। अनस्किल्ड लेबर धीमी गति से काम कर रहेे हैं।
  • काेविड-19 संकटकाल के दाैरान कई फैक्ट्रियाें में उत्पादन की रफ्तार धीमी है, एलिवेटेड राेड निर्माण में काम आने वाले कच्चे माल की सप्लाई चैन टूटने लगी है।

175 टन वजनी स्टील के गाॅर्डर हैं 30-30 मीटर लंबे

एलिवेटेड राेड निर्माण के दाैरान कुल 89 असेंबली लगेंगी। एक स्पाॅन में 30-30 मीटर के 175 टन वजनी 4-4 स्टील गार्डर लगाए जा रहे हैं। इस तरह की तकनीक से जम्मू-कश्मीर में भी दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज भी तैयार किया जा रहा है।

नियमित मॉनीटिरंग से स्मार्ट सिटी के कार्याें ने पकड़ी रफ्तार

जिला कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित और नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. खुशाल यादव प्रत्येक बुधवार स्मार्ट स्मार्ट सिटी कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Elevated road started taking shape, 3 spans with 4-4 steel girders started, expected to be ready by June 2021
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top