त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में नकली घी का कारोबार ने जोर पकड लिया है। पुलिस और डेयरी की टीम ने बस्सी में नकली सरस घी बनाने का कारखाना पकड़ा है। कारखाने से अफसरों ने 15 किलो में 15 टीन, एक लीटर में 100 किलो और आधा लीटर 50 किलो नकली सरस घी पकड़ा है। इसके साथ ही उपभोक्ता की ओर से ऑनलाइन बुकिंग कराने पर घी की जगह रिफाइंड तेल भेजने के मामला सामने आया है। ये ताजा उदाहरण है।
ऐसे समझें सरस असली है या नकली
अफसरों के अनुसार सरस की घी पैकिंग सील ओरीजोंटन की जगह वर्टिकल होती है। वर्टिकल सील नहीं होने पर सरस का नकली घी होगा। सरस में एल्मोनियम की थैली कागज के मोनाकार्टून के चिपकी होती है। निकालने पर कागज का मोनोकार्टून फट जाएगा, जबकि नकली घी में ऐसी पैकिंग नहीं होती। वहीं सरस सिक्का पैक होता है, नकली घी पॉलिथीन में पैक होगा। किसी को सरस घी पर नकली का डाउट है तो वह व्यक्ति डेयरी में घी की फ्री में जांच करा सकता है।
नकली से बचने के लिए बूथों से खरीदे सरस घी
डेयरी एमडी अशोक गुप्ता का कहना है कि शहर में जयपुर डेयरी ने उपभोक्ताओं सरस घी और दूध आसपास मिल सके, इसके लिए करीब 5 हजार सरस बूथ और एजेंसी खोल रखी है। उपभोक्ताओं इन जगहों से सरस घी खरीद सकता है। ज्यादातर नकली घी दुकानों पर बिकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें