सरिस्का के सबसे दबंग और सबसे बड़ी सल्तनत में दहाड़ मारने वाला मेल टाइगर एसटी-6 जख्मी है। इसकी पूंछ के ऊपर घाव ने इसको परेशान किया हुआ है। घाव के कारण फिलहाल लापता हैं। वन विभाग ने किसी दूसरे बाघ से इसकी भिड़ंत की आशंकाओं से इंकार किया है।

बहरहाल जख्म की फोटो सामने आने के बाद दो दिन से वन विभाग की टीम ने इलाज शुरू किया है। जयपुर से गए डॉ. अरविंद माथुर को लेकर डीएफओ सुदर्शन शर्मा और फील्ड डायरेक्टर लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शनिवार दोपहर भैरूघाटी के पास साइट हुए बाघ को एंटीबायोटिक दी गई है। शर्मा के मुताबिक अब इसे ऑब्जरवेशन में रखा है।

एसटी-6 कभी रणथंभौर में एक फॉरेस्ट ऑफिसर पर हमला करके चर्चा में आया था। सरिस्का में लाने के बाद से ही इसकी गूंज पूरे जंगल में है। कुछ साल से टूरिज्म एरिया में यही एक नर बाघ पर्यटकों को सर्वाधिक रोमांचित करता रहा है। आलम यह रहा कि वन विभाग के 22 बीट नाके में केवल इसी नर बाघ की उपस्थिति दिखती रही। यानी पूरा टूरिज्म एरिया। सरिस्का गेट से टहला तो इसी के सिग्नल इसी के पगमार्क इसी की साइटिंग..इसी की चर्चा।

22 बीट नाकों की दबंगई 2 महीने में घटकर 7 तक आई, एसटी-15 और 21 की घुसपैठ

एसटी-6 के साम्राज्य यानी टूरिज्म एरिया में अब एसटी-15 और 21 की घुसपैठ शुरू हो चुकी है। खासकर 15 ने इसको धकेलना शुरू कर दिया है। बाघों की दिलचस्प दुनिया के जानकार आईएफएस अफसर शर्मा कहते हैं कि अब एसटी-6 कालीघाटी के पीछे भैरूघाटी, ऊमरी, देवरी, जहाज तक सिमटा है। कभी 22 बीट नाकों में घूमने वाला बाघ अब दो-तीन महीने से 7 बीट तक दिखाई पड़ा रहा है। इसकी वजह उम्र का पहलू भी है। एक समय बाद (फिलहाल करीब 14 साल) ढलान शुरू होता ही है। यह जंगल का अपना कानून है।

  • बाघ एसटी 6 के जख्म की सूचना मिलते ही इलाज शुरू कर दिया। पूरी टीम बाघों की सुरक्षा और मॉनिटरिंग को अलर्ट है। विलेज रि-लोकेशन के चैलेंज की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। उम्मीद जल्द ही बेहतर नतीजे मिलने की है। - आरएन मीणा, फील्ड डायरेक्टर, सरिस्का टाइगर रिजर्व


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सरिस्का के सबसे दबंग और सबसे बड़ी सल्तनत में दहाड़ मारने वाला मेल टाइगर एसटी-6 जख्मी है
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top