कोरोना संक्रमितों की गिनती हर रोज बढ़ती जा रही है। हर नए दिन बीमारों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। मंगलवार को 469 नए संक्रमित मिले। एक व्यक्ति की मौत हो गई। कुल पॉजिटिव 24,098 और कुल मृतक 328 हो चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि हॉट स्पॉट बन चुके पांच जगहों पर हर दिन केस बढ़ते जा रहे हैं। मानसरोवर में तो अब तक के सबसे अधिक केस सामने आए हैं।
यहां कुल 85 पॉजिटिव आए, जो अब तक सबसे अधिक हैं। इसके अलावा सांगानेर में भी मरीज कम नहीं हो रहे हैं। यहां 77 पॉजिटिव केस आए हैं। मालवीय नगर में 44, जगतपुरा में 35, दुर्गापुरा में 31, गोपालपुरा में 22, वैशाली नगर में 19, झोटवाड़ा में 17, सोढ़ाला में 12, अजमेर रोड में 14, शास्त्रीनगर में 8 केस सामने आए हैं।
हरमाड़ा में 7, भांकरोटा में 6, बनीपार्क और रेनवाल में 5-5, बस्सी, ब्रह्मपुरी और मुरलीपुरा में 4-4, बापू नगर, सी-स्कीम, दूद, गांधीनगर में 3-3, सिविल लाइंस, गुर्जर की थड़ी, जयसिंहपुरा खोर, लालकोठी और टोंक फाटक इलाके में 2-2, आदर्श नगर, अम्बाबाड़ी, बगरू, चांदपोल, गोनेर, ईदगाह, हसनपुरा, जमवारामगढ़, जेएलएन मार्ग, जोबनेर, किशनपोल, लूनियावास, महेश नगर, फागी, फुलेरा, पुरानी बस्ती, राजापार्क और तिलक नगर में 1-1 नया संक्रमित मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें