पिछले दिनों कोरोना पॉजीटिव होने के बाद निगेटिव होने पर भी किडनियां खराब होने से उदयपुर में दम तोड़ चुकीं एमजीएच की नर्स प्रेम पायक के परिजनों को 50 लाख रुपए की सहायता राशि दिलाने की मांग उठने लगी है। गुरुवार को राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकरियों ने महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ को इस सबंध में ज्ञापन देकर राशि दिलाने की प्रक्रिया पूरी करवाने की मांग की है। मुख्य संरक्षक फरीद मोहम्मद रंगरेज की अगुवाई व मेडिकल कॉलेज जिलाध्यक्ष योगेश श्रोत्रिय के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया गया की नर्स प्रेम पायक की कोरोना ग्रसित होने के बाद ही किडनियां खराब हुई है।
ऐसे में उसे कोरोना मृतक मानकर शहीद का दर्जा दिया जाए और दिलाने व अन्य परिलाभों के साथ ही 50 लाख की सहायता राशि दिलाई जाए। साथ ही एसोसिएशन ने पैरामेडिकल स्टाफ जो कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे हैं उनके कार्यालय आदेश जारी करने, राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि 2500 रुपए दिलाने की भी मांग की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें